पन्‍ना के सारंगपुर में हादसा: खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

खेत में जुताई के दौरान हुआ हादसा

पन्ना। जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शाहनगर जनपद क्षेत्र के सारंगपुर ग्राम में एक 45 वर्षीय किसान रामावतार गौतम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे के लगभग ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बनी खाई में पलट गया।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौत

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे किसान दब जाने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गांव में शोक की लहर

इस दुःखद हादसे से पूरे सारंगपुर गांव में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं, घटना की जानकारी शाहनगर पुलिस को दे दी गई है, जो मामले की जांच विवेचना में जुटी हुई है।

विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। हमें जैसे ही और जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट देते रहेंगे। हमारी कोशिश आपको तुरंत अपडेट करने की है। जैसे-जैसे हमें जानकारी मिलेगी हम आप तक अपडेट पहुंचाते रहेंगे। 

Back to top button