जबलपुर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन

जबलपुर। क्षत्रिय मराठा समाज जबलपुर के तत्वावधान में 19 फरवरी 2026 को हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मराठी भाषी समाज के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

प्रातःकालीन पूजन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम

जयंती समारोह की शुरुआत प्रातः 9 बजे मदन महल थाने के बाजू स्थित शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन से होगी। इस अवसर पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा। समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रद्धापूर्वक छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करेंगे।

सायंकाल मुख्य समारोह विजय नगर में

सायंकाल 4 बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान, विजय नगर (एस.आर. माल के पीछे) में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इस महोत्सव में दीपोत्सव, पुष्पांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं प्रेरणादायी उद्बोधन होंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और संगठन की भावना को प्रोत्साहित करना है।

सामूहिक सहभागिता का आह्वान

क्षत्रिय मराठा समाज के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी मराठी भाषी समाजजन एवं नागरिकों से पावन बेला में जोश और उल्लास के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

इन पदाधिकारियों ने किया आमंत्रण

कार्यक्रम में उपस्थित रहने एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रवीण सालुंके, श्रीमती प्रतिभा भापकर, उमेश सरफरे, तरुण सोनोने, संतोष सोनोने, भास्कर राव काकडे, अनिरुद्ध जाधव, राजू सपकाळ, रोशन दादा वाकुडकर, प्रदीप तिगाडे, अजय सोनोने, श्रीकांत देशपांडे, आशीष बावसकर, सुनील बनकर, श्रीमती सुरेखा बनकर, सुनीलदत्त सोनोने, शेखर शिवराम जी सवडे, श्रीमती निर्मला ताई हांडे, श्रीमती शोभा ताई पवार, दिलीप झिंगे, बनकर मुकेश, पुरुषोत्तम सवडे, सुशील जाधव, शिवाजी राव ढवले, स्मिता वाघ, विवेक भोसले, काटकर शेखर, विजय डुचे एवं राजा सोनोने ने नागरिकों से अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। जयंती समारोह के माध्यम से युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Back to top button