Shri Krishna Janmashtami 2025: सनातन धर्म और संस्कृति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा सहयोगियों का सम्मान

जबलपुर। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से सर्व समाज को संगठित करने का संदेश दिया है। वर्तमान समय में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा संगठित होकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। स्वयं की समीक्षा करते हुए कार्यों में सुधार लाना और समर्पित भाव का सम्मान करना सनातन धर्म की विशेषता है। सनातन धर्म महासभा जबलपुर, संस्कारधानी को धर्मधानी बनाने के लिए संकल्पित है।

जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी का संदेश

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में नरसिंह मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की समीक्षा बैठक में श्री नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को संरक्षित और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

मंदिरों और संस्थाओं का सम्मान

बैठक में शोभायात्रा में शामिल मंदिरों और संस्थाओं को सम्मान पत्र और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सनातन श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीगोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, श्रीराम मंदिर मदन महल, जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक, गोपाल मंदिर घमापुर, जयश्री कृष्णी सभा बाई का बगीचा, गायत्री परिवार, दुर्गा मंदिर धनवंतरी नगर, यादव महासभा, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति मिलौनीगंज, श्रीराम लीला समिति गढ़ा, श्रीकृष्ण सनातन मंदिर छोटी ओमती सहित अनेक सहयोगी संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट किए गए।

पदाधिकारियों की उपस्थिति

समीक्षा बैठक में रत्नेश सोनकर, महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, पंडित रोहित दुबे, अशोक मनोध्या, मुन्ना पांडे, रामफल शास्त्री, महात्मा गोवर्धनदास जी, हरीश सभरवाल, सुनीता चावला, सुभाष यादव, मनोज यादव, लकी भाटिया, संदीप जैन, बृजबिहारी शर्मा, रामकुमार यादव, डॉ. हितेश अग्रवाल, के के शुक्ल, नरेंद्र पाल मलिक, सोनल सेठी, अंशुल मलिक, सुधांशु गुप्ता, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, अनुराधा सोधिंया, मीरा दुबे, सुनीता पटेल, गीता साहू, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, डॉ. एच. पी. तिवारी, संदीप मिश्रा, मनोज नारंग, के के बस्सी, संजय पटेल, राजेन्द्र यादव, विध्येश भापकर, उज्जवल पचौरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

मंच संचालन और आभार

कार्यक्रम का मंच संचालन लकी भाटिया ने किया और आभार प्रदर्शन प्रवेश खेड़ा ने किया।

Back to top button