
जबलपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर भाजपा चेरीताल वार्ड अंतर्गत आचार्य श्री विद्यासागर मंडल द्वारा शिव मंदिर में ॐकार जाप का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं आरती कर राष्ट्र और सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए प्रार्थना की।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का ऐतिहासिक महत्वज
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आक्रमणकारी महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त किए जाने के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर यह वर्ष सोमनाथ मंदिर की सहनशीलता, पुनःउत्थान और निरंतरता को रेखांकित करते हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व सनातन संस्कृति के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।
11 जनवरी को सहस्त्र संकल्प यात्रा का शुभारम्भ
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 जनवरी को सहस्त्र संकल्प यात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके पूर्व दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के विभिन्न शिवालयों में ॐकार जाप के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता को सशक्त किया जा सके।
चेरीताल शिव मंदिर में हुआ ॐकार जाप
जबलपुर महानगर के अंतर्गत आचार्य श्री विद्यासागर मंडल के चेरीताल स्थित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों द्वारा ॐकार जाप किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रद्धा भाव प्रकट किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं आचार्य श्री विद्यासागर मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल जी के आवाहन पर पार्षद प्रतिभा भापकर, कल्पना तिवारी, नरेंद्र साहू, राजेन्द्र ब्यौहार, नरेंद्र खरे, प्रशांत महानूर, आशीष चौधरी, आलोक चनपुरिया, राजू कहार, प्रभात यादव, शैलेश पटेल, अंबर दुबे, ब्रजेश नेमा, पिंकू ठाकुर, महेश बागरी, रघु तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।