
जबलपुर। दिल्ली से पुरस्कार लेकर जबलपुर लौटे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव सहित सभी अधिकारियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। डुमना एयरपोर्ट पर ही शहरवासी, जनप्रतिनिधि वा पार्षद पहुंचे और स्वागत किया।
ऐतिहासिक सफलता मिली
देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2024 में नगर निगम जबलपुर को बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली है। जिसके कारण देश के मानचित्र पर जबलपुर का नाम गौरवांवित हो रहा है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमायुक्त प्रीति यादव एवं स्वच्छता सेल के संभव अयाची ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में नगर निगम जबलपुर को ओव्हर ऑल जनसंख्या की कैटेगरी में जिसमें 50 हजार से लेकर 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले शहरों में एक मात्र जबलपुर शहर का चयन हुआ। जिसमें सभी संख्या की कैटेगरी में 5वॉं स्थान प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि पांचवीं रैंक प्राप्त करने के साथ-साथ जबलपुर ने 7 स्टार, वॉटर प्लस, फ्री गार्बेज सिटी का दर्जा भी प्राप्त कर पुरस्कृत हुआ है।
जबलपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत
18 जुलाई 2025 को दिल्ली से पुरस्कार लेकर जबलपुर नगर पहुंचे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमायुक्त प्रीति यादव, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि का ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ भव्य एवं जोरदार स्वागत हुआ।
आभार व्यक्त किया
स्वागत और सम्मान के मौके पर महापौर, निगमायुक्त एवं नोडल अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने अभिभूत होकर संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों, सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के सभी कर्मचारी संघों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्नेहीजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर कहा कि 2025 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जबलपुर को नम्बर वन बनाने सार्थक प्रयास किया जायेगा।
डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत और सम्मान के लिए ये भी पहुंचे
निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी रजनी कैलाश साहू, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद – अतुल जैन, माधुरी सोनकर, प्रतिभा भापकर, मधुबाला राजपूत, महेश सिंह राजपूत, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटैल, शारदा बाई कुशवाहा, मालती रमेश चौधरी, निशा संजय राठौर, राजकुमार पटैल (राजू), लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, जितेन्द्र कटारे (जीतू), सोनिया रंजीत सिंह, कविता रैकवार, रेणु राकेश कोरी, मोनिका सिंह क्षत्रि, लवलीन आनंद, कमलेश अग्रवाल, अविनाश चमकेल, वर्षा मुकेश बिरहा, अंजू अनीता जाट (गोलू), रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, विमल राय, अंजना अग्रहरि, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, सावित्री शाह गोड, अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, रजनी सुरेन्द्र साहू, अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, अंजू सिंह ठाकुर, पूर्व अपर आयुक्त राकेश अयाची, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, पूर्व कार्य पालन यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे, पूर्व बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धमेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, सभी संभागीय अधिकारी, समस्त मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर के साथ कर्मचारी संघों के पदाधिकारी राजेन्द्र पटैल, कपिल दुबे, अमित मेहरा, राकेश समुद्रे, आदि ने भी उपस्थित होकर स्वागत एवं सम्मान किया।