जबलपुर से पुणे व रायपुर के लिए मिली ट्रेन, “उड़ान” का संघर्ष सफल

जबलपुर। जबलपुर संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री तथा जबलपुर सांसद आशीष दुबे का आभार व्यक्त किया है। एक जानकारी में समिति संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि जबलपुर संघर्ष समिति द्वारा एक लंबे अरसे से जबलपुर की अन्य शहरों से कनेक्टिविटी को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। आम बजट के पूर्व, समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जबलपुर लोक सभा सांसद तथा महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल से भेंट कर जबलपुर को पुणे तथा रायपुर से एक और रेल सेवा से जोड़ने अनुरोध किया था,जिसका प्रतिफल अब प्राप्त हुआ है जब ये दोनों शहरों के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सौगात प्राप्त हुई है।
समिति के बलदीप मैनी, मनु शरत तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, सोहन परोहा संयोजक ने बताया की जबलपुर पुणे के मध्य हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं तथा उच्च शिक्षा, रोजगार तथा व्यवसाय हेतु जबलपुर पुणे के बीच बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। रीवा पुणे वाया जबलपुर रेल सेवा से सभी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि जबलपुर संघर्ष समिति, जबलपुर को पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता तथा चेन्नई वायुसेवा से जोड़ने संकल्पित है जिसके प्रयास जारी हैं।
संस्कारधानी ओशो एक्सप्रेस: समिति की गीता शरत तिवारी, आई के खन्ना, प्रीति चौधरी, हिमांशु राय, अरुण पवार आदि ने बताया की जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को बनाने में ओशो आचार्य रजनीश का भी प्रमुख स्थान है एवं पुणे में भी ओशो कम्यून का बड़ा संस्थान स्थापित है अतः रीवा पुणे वाया जबलपुर नियमित ट्रेन का नाम संस्कारधानी ओशो एक्सप्रेस होना चाहिए। इस आशय का आग्रह केंद्रीय रेल मंत्री तथा जबलपुर लोकसभा सांसद से समिति द्वारा किया गया है। जबलपुर संघर्ष समिति – उड़ान जबलपुर उम्मीद जताई है कि जबलपुर निकट भविष्य में वायु एवं रेल मार्ग से अनेकों शहरों से जुड़ सकेगा।

Back to top button