पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा में चले जुबानी तीर, कर रहे एक दूसरे पर पलटवार

कूचबिहार में पीएम मोदी की आमसभा, मुर्शिदाबाद में ईवीएम पर नजर रखने ममता ने दी चेतावनी

कूचबिहार पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली निकाली और आमसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार को घेरा। वहीं मुर्शिदाबाद में टीएमसी की नेता व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने ईवीएम पर नजर रखने चेतावनी दी।

टीएमसी सरकार पर पीएम मोदी का हमला

कूचबिहार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सालों से जनता का पैसा लूटा गया। जनता का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना पड़ेगा। पीएम ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार बंगाल की माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलुहान कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्‍था को अपने आगे कुछ भी नहीं समझती। यह कैसी व्‍यवस्‍था है जहां न्‍यायिक प्रक्रिया भी सुरिक्षत नहीं है। मालदा में न्‍यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में इस बार इंसाफ होकर रहेगा। बंगाल में बदलाव की लहर है। पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा।

ममता ने ईवीएम पर नजर रखने कहा

मुर्शिदाबाद में ममता बैनर्जी ने कहा कि सभी ईवीएम मशीनों की अच्‍छी तरह जांच की जाए। मतदान के दिन मशीनों से छेड़छाड़ की आशंका हो सकती है। ईवीएम के साथ किसी तरह की हैकिंग न हो इसलिए नजर रखना जरूरी है। वहीं ममता बैनर्जी ने शमशेरगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर टीएमसी को दोबारा सत्‍ता में नहीं लाया गया तो बीजेपी बंगाली भाषा को खत्‍म कर देगी।

चुनावी अपडेट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को बेपौर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

केरल में शनिवार को शशि थुरूर का काफिला रोका गया था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

केरल में कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद सुधाकरन ने कन्‍नूर में रोड शो किया।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन ने डीएमके का घोषणा पत्र घोषित किया।

Back to top button