अभी ट्रेलर है, समय आने पर पूरी पिक्चर दिखाएंगे- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है समय आने पर पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। संघर्ष विराम में पाकिस्तान को प्रोबेशन पर रखा है। इस प्रोबेशन पीरियड में उसका व्यवहार देखा जाएगा। उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।
जवानों को मिठाई खिलाई
रक्षा मंत्री ने जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उनके शौर्य की तारीफ की।
ये भी कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के हमले नाकाम कर दिए। भारत की मिसाइलों की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी।ब्रह्मोस के ब्रह्मास्त्र से मुनीर आर्मी परास्त हो गई। मुनीर का नाश्ता खत्म करने के पहले 9 ठिकाने ध्वस्त हो गए। ऑपरेशन सिंदूर में एयर फोर्स की प्रभावी भूमिका रही। रक्षा मंत्री ने कहा कि आईएमएफ पाक को फंड देना बंद करे। पाक को फंडिंग का मतलब टेरर को फंडिंग। परमाणु हथियारों पर चेतावनी देते हुए कहा कि पाक के पास परमाणु बम पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं। यह आतंकियों के हाथ लग गए तो पूरी दुनिया के लिए खतरा बन जाएंगे। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात रक्षा मंत्री ने दोहराई।

Related Articles

Back to top button