
मेष राशि: खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।
वृषभ राशि : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन राशि : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी।
कर्क राशि : सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा।
सिंह राशि : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।
कन्या राशि : आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि: आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा।
वृश्चिक राशि : अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।
धनु राशि: व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभदायक रहेगी।
मकर राशि : नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
कुम्भ राशि : अपनी संगत बदलें। दुसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।
मीन राशि : समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा।