
21 मई 2025
मेष राशि: आप अपने प्रोफेशन में परिवर्तन की कामना करेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पेरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी।
वृषभ राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।
मिथुन राशि : रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल-मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा।
कर्क राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें।
कन्या राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।
तुला राशि : अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।
वृश्चिक राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें
धनु राशि : नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि : आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।
कुम्भ राशि : बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
मीन : अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे।
– पंडित चंद्रशेखर शर्मा