चुटका परमाणु परियोजना पर नाविकों के साथ किया जनजागरण

जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सदस्यों ने नाविकों के साथ चुटका परमाणु परियोजना पर जनजागरण किया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी का कहना है कि चुटका परमाणु परियोजना जो पूरे क्षेत्र के पर्यावरण को नष्ट कर देगी उसे रोकना ज़रूरी है। इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस पर राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन ने नर्मदा तट पर नाविकों के साथ जनजागरण किया। राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी, सुधीर दुबे ने बताया कि जिन देशों ने परमाणु परियोजना बनाई है आज बह उसके कचरे को उठाने अरवो रुपये खर्च कर रहे हैं। वहां के मानव जीवन पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है। इसलिये सरकार इसे तत्काल रोके और मानवजीवन और पर्यावरण की रक्षा करे।

Related Articles

Back to top button