
जबलपुर। संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत चेरीताल वार्ड में 3 करोड़ रूपये की लागत से प्राईवेट स्कूल की तर्ज पर निर्मित चेरीताल लीलाधर शासकीय कन्या शाला स्कूल का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर 600 छात्राओं के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखरी दिखाई दी और कईयों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। लंबे समय से क्षेत्र की बेटियों को ऐसे आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त शासकीय स्कूल का इंतजार था।
लोकार्पण समारोह में गणमान्यजनों की उपस्थिति
लोकार्पण समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, स्वामी नरसिंह दास जी महाराज, वासुदेव शास्त्री, विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू एवं वार्ड पार्षद प्रतिभा भापकर की उपस्थिति रही।
इसके साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवियों में अखिलेश जैन, पंकज दुबे, श्याम साहनी, पार्षद सोनिया रंजीत सिंह, रेणु कोरी, अर्चना सिसोदिया, कविता रैकवार, कृष्णा चौधरी, अतुल जैन दानी, हर्षित यादव, अंजना अग्रहरि, वर्षा मनोज सेन, मोनिका पुष्पेन्द्र सिंह, शरद काबरा, प्रहलाद अग्रवाल, डॉ. के सी देवानी, डॉ. रमेश असावा, रवि बाजपेई, चैतन्य भट्ट, नीलेश रावल, संदीप जैन गुड्डा, सुधांशु गुप्ता, नरेंद्र साहू, राजेन्द्र व्यौहार, रमेश रैकवार, नवीन रिछारिया, नरेंद्र खरे, आशीष चौधरी, शैलेश पटेल, माया गुजराती, अजय पटेल, आलोक चनपुरिया, अशोक चौधरी, अंबर दुबे, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, निशांत गुलाबवानी, लाला जायसवाल, सौरभ अग्रहरि, शंकर नेता, काशी चौधरी, किशोर बर्मन, कल्पना तिवारी, सुधा तिवारी, प्रार्थना यादव, सुधा ठाकुर, रीता खरे, अनीता गुप्ता, ज्योति अहिरवार, सुहागा चौधरी भी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त संभागीय अधिकारी सत्येन्द्र चक्रवर्ती, उपयंत्री खुशबू पटैल सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सर्वसुविधायुक्त स्कूल की सौगात
नवनिर्मित स्कूल में 15 क्लासरूम, 4 गर्ल्स एवं बॉयज टॉयलेट, 3 स्टोर रूम, वाइस प्रिंसिपल रूम, किचिन, स्टॉफ रूम, स्पोर्ट रूम, पेन्ट्री, वेटिंग एरिया, लाईब्रेरी, 6 स्टेयर्स और 4 लैब का निर्माण किया गया है। इन आधुनिक सुविधाओं से छात्राओं को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिलेगा और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

महापौर और विधायक ने रखे विचार
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि अब छात्राओं को सरकारी स्कूल में भी वही सुविधाएं मिलेंगी, जो प्राईवेट स्कूलों में मिलती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस स्कूल से पढ़कर निकलने वाली बेटियां भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम ने 3 करोड़ रूपये की लागत से यह भव्य शासकीय कन्या शाला बनाकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की छात्राएं बेहतर माहौल में शिक्षा हासिल कर सकेंगी।
छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने नए स्कूल भवन और सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कई छात्राओं की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। अभिभावकों ने कहा कि अब उनकी बेटियां सरकारी स्कूल में ही उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी और उन्हें प्राईवेट स्कूलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
वार्ड पार्षद का स्वागत उद्बोधन
वार्ड पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर ने लोकार्पण अवसर पर आए सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यह संभव हो पाया है।
जबलपुर की शिक्षा व्यवस्था में नया आयाम
चेरीताल लीलाधर शासकीय कन्या शाला स्कूल का निर्माण जबलपुर की शिक्षा व्यवस्था में एक नया आयाम है। यह स्कूल न केवल क्षेत्र की बेटियों के लिए वरदान साबित होगा बल्कि अन्य शासकीय विद्यालयों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन आने वाले वर्षों तक हजारों छात्राओं की शिक्षा यात्रा का साक्षी बनेगा।