जापान से आगे निकला भारत, बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। भारत जापान को पीछे छोड़कर 4 ट्रिलियन डॉलर की विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग ने यह जानकारी 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद दी। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि हम 4 ट्रिलियन डॉलर की विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।यह हमारा नहीं आईएमएफ का डेटा है। अमेरिका, चीन, जर्मनी के बाद भारत का नंबर आता है। भारत जापान से आगे निकल गया है। इसी तरह बढ़ते रहे तो अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।
ये हैं विश्व के शीर्ष आर्थिक संपन्न देश (आंकड़े ट्रिलियन डॉलर में)
अमेरिका -30.507
चीन -19.231
जर्मनी -4.744
भारत -4.187
जापान -4.186
ब्रिटेन -3.839
फ्रांस -3.211
इटली -2.422
कनाडा -2.225
ब्राजील -2.125
इस गति से बढ़ी
आईएमएफ के डाटा के अनुसार वर्ष 2010 में भारत की अर्थव्यवस्था 1.68 ट्रिलियन डॉलर थी, जोकि वर्ष 2025 में बढ़कर लगभग 4.187 हो गई।
प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
वर्ष 2013-14 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 1438 डॉलर थी जोकि वर्ष 2025 में बढ़कर 2880 डॉलर हो गई है। आईएमएफ के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था इस आर्थिक वर्ष 2025-26 में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। वर्ष 2027 में भारत जर्मनी से आगे निकलकर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Related Articles

Back to top button