फ्लाइट्स पर संकट – एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री परेशान

अहमदाबाद। इन दिनों फ्लाइट्स पर संकट के बादल छाए हुए हैं। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट A1-159 कैंसल हो गई। वहीं कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द होने से यात्री परेशान हैं। जब एयर पोर्ट पहुंचे तब उन्हें अचानक बताया गया कि फ्लाइट कैंसल की गई। इससे वे बहुत अधिक परेशान हो गए। कुछ यात्री गुस्से में भी थे क्योंकि उन्हें पहले इसकी सूचना नहीं दी गई अचानक उन्हें यह बोला गया कि फ्लाइट कैंसल की गई है। कुछ यात्रियों ने जब कारण जानना चाहा तो वह उन्हें नहीं बताया गया है।
इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग
कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

Related Articles

Back to top button