राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सीएम को लिखा पत्र- प्रदेश की बेटी मेघा को भी विक्रम अवार्ड से सम्मानित कीजिए

नई दिल्ली। राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश की बेटी मेघा को भी विक्रम अवार्ड से नवाजिए। इस बारे में विवेक तन्खा ने X पर भी पोस्ट किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र में राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने लिखा कि मप्र की बेटियों के गौरव को प्रोत्साहित करने वाले एक विषय आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं।
हाल ही में विक्रम अवार्ड के लिए जो नॉमिनेशन हुए हैं उनमें हमारे प्रदेश की बेटी मेघा परमार का नाम नहीं है। जबकि इसमें दूसरी बेटी का नाम इस अवार्ड के लिए है।
भावनाओं को ठेस
विक्रम अवार्ड के नॉमिनेशन में मेघा का नाम नहीं होने से प्रदेश के लाखों लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। जबकि मेघा प्रदेश की महत्वपूर्ण योजना “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ” योजना की ब्रांड एम्बेसडर रही है।
X पर भी ट्वीट
राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने X पर लिखा कि मेघा परमार प्रदेश की पहली महिला है जोकि एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची है। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एम्बेसडर थी। उसे विक्रम अवार्ड से वंचित मत करिए।भावना डहरिया के साथ मेघा परमार को भी सम्मानित करिए।

Related Articles

Back to top button