विश्व रेडक्रॉस दिवस: बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य

जबलपुर l बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। वृद्धाश्रम में जो बुजुर्ग रह रहे हैं उन्हें घर जैसा माहौल दिलाने का प्रयास हमेशा रेड क्रॉस सोसायटी ने किया है। उनकी हेल्थ का हमेशा ध्यान रखा है। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर यह बात रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कही। स्वास्थ्य शिविर में सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यकता होने पर दवाएं दी गईं।
पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादियों की गोली से मृत हुए नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
सचिव आशीष दीक्षित नेराष्ट्रीय महासचिव के संदेश का वाचन किया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ सुनील मिश्रा ने कहा कि आगामी समय में रेडक्रॉस को सेवा हेतु तैयार रहने के लिए मॉकड्रिल आयोजित करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सुशील मिश्रा, नीरज वर्मा, सुनील गर्ग, एडवोकेट सचिन मिश्र, संदीप मिश्र, विजय ठाकुर उपस्थित थे।

Back to top button