
लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर भाजपा ने प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान
जबलपुर। देवी अहिल्या बाल्य काल से ही होनहार और प्रतिभा सम्पन्न थी और उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर ही विपरीत परिस्थितियों में मालवा साम्राज्य को संभाला और न सिर्फ महिलाओ के लिए अपितु सम्पूर्ण मानव जाति के लिए मिशाल पेश की, और महिला शिक्षा के लिए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं से कहना चाहता हूं कि एक शिक्षित बेटी न सिर्फ अपने परिवार और कुल को बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है इसीलिए शिक्षा का अत्यन्त महत्व हमारे जीवन में है।यह बात भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने भाजपा द्वारा देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित बालिका सम्मान कार्यक्रम में घमापुर स्थित विद्यालय में कही।
श्री ठाकुर जी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन संघर्ष, सेवा, न्याय और महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक विचार साझा किए।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा महान वीरांगना, मालवा साम्राज्य की पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती के पावन अवसर पर भाजपा द्वारा 10 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित “बालिका सम्मान सम्मेलन” में प्रतिभावान बेटियों का सम्मान कर हम भी गौरवान्वित हैं। क्योंकि आप ही इस देश का आने वाला भविष्य हो और आगे चलकर आप अपने परिवार के साथ साथ समाज और देश का भी नाम करेगी ऐसी हमारी शुभकामनाएं है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर दसवीं और बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली क्षेत्र की 50 मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। इसी तरह राजीव गांधी वार्ड स्थित कार्यक्रम में 45 बालिकाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रजनीश यादव, कार्यक्रम संयोजक जय सचदेवा , मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे, सहसंयोजक रूपा राव, कार्यक्रम प्रभारी मधुबाला राजपु , नीता रजक, माया सिंह, दुर्गा उपाध्याय, आशा सिंह के साथ मातृशक्ति मेधावी छात्राएँ, उनके परिवारजन एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।