श्री राम मंदिर मदन महल में मासपारायण का भव्य समापन

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर हुआ पाठ

जबलपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के संरक्षण में ब्रह्मऋषि मिशन समिति और श्री राम मंदिर मदन महल के संयुक्त तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर 2 अगस्त 2025 को श्रीरामचरितमानस के मासपारायण पाठ का शुभारंभ किया गया था।

समापन दिवस पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी और साध्वी मैत्रेयी दीदी की उपस्थिति

मासपारायण का भव्य समापन 31 अगस्त 2025, रविवार को साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी और साध्वी मैत्रेयी दीदी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने आशीर्वचन दिए और उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया।

महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन

समापन अवसर पर श्री राम मंदिर महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें भक्तगण भावविभोर होकर राम नाम में लीन हुए।

प्रसाद वितरण

आयोजन के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे वातावरण में भक्तिमय उल्लास और ऊर्जा का संचार हुआ।

श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति

इस आयोजन में गीता पांडे, नीरा मखीजा, प्रेम गुलाटी, संगीता शर्मा, सुदेश खुराना, विजया अरोड़ा, सविता भाटिया, भावना मल्होत्रा, मंजू वर्मा, गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, अनिल जग्गी, मनीष पोपली, शैलू कपूर, जितिन नारंग, पंकज गुलाटी, राहुल सहगल, योगेश अबरोल, नवीन हांडा, नीरज नारंग, रमन पांडे, दीपक विरमानी, राम जी अग्रवाल, शरद दुबे और आशीष बैनर्जी सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Back to top button