सरकारी तंत्र को राजनैतिक कार्यक्रम में झौंक रही भाजपा: टीकाराम कोष्टा

जबलपुर। सरकारी तंत्र को भाजपा राजनैतिक कार्यक्रमों में झौंक रही है। यह आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, टीकाराम कोष्टा ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन किस नियम के तहत संविधान की हत्या की 50वीं वर्षगांठ कार्यक्रम हेतु विभागों को आदेश जारी कर रहा है।

संविधान की शपथ लेने वाले वो अधिकारी भूल गए हैं भाजपा सरकार पूरे तरीके से शासन का दुरुपयोग कर रही है और शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है कांग्रेस इसकी निंदा करती है ।

Back to top button