किसी पेंटिंग से कम नहीं स्विट्जरलैंड की तस्वीरें

जिनेवा/बर्न। कश्मीर की बैसरन घाटी की प्राकृतिक छटा देखकर इसे ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहा जाता है। हाल में हुए आतंकी हमले के बाद से बैसरन घाटी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में स्विट्ज़रलैंड देश का नाम लोगों के दिमाग में तेजी से चल रहा है।
स्विट्ज़रलैंड एक खूबसूरत और समृद्ध देश है। यह अपनी प्राकृतिक छटा के लिए जाना जाता है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और घास के मैदान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां की घडि़यां, चॉकलेट और पनीर भी काफी प्रसिद्ध हैं। प्राकृतिक सौंदर्य के कारण इसे धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। यूरोप के दिल में बसा यह छोटा सा देश हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। बर्फ से ढकी अल्पाइन चोटियां, हरे-भरे मैदान, नीले झीलों की गहराई और सजे-संवरे गांव स्विट्जरलैंड की तस्वीरें किसी पेंटिंग से कम नहीं लगतीं।


सफाई और अनुशासन के लिए भी जाना जाता है यह देश

स्विट्जरलैंड सिर्फ प्राकृतिक दृश्यों के लिए ही नहीं बल्कि सफाई, अनुशासन और पर्यटन-मैत्रीपूर्ण वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की राजधानी बर्न,  अपनी ऐतिहासिक गलियों और यूनेस्को द्वारा संरक्षित पुराने शहर के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनती है। वहीं जिनेवा और ज्यूरिख जैसे शहर आधुनिकता और संस्कृति का अनूठा संगम पेश करते हैं।
प्राकृतिक प्रेमियों के लिए इंटरलाकेन, ल्यूसर्न और जुंगफ्राउ का क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। जुंगफ्राउ में स्थित यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, “टॉप ऑफ यूरोप”, सैलानियों को बर्फ की चादरों के बीच खड़े होने का दुर्लभ अनुभव देता है। यहां से ग्लेशियर का नज़ारा देखने वाले जीवन भर इस क्षण को भूल नहीं पाते।
हर मौसम का अपना रंग
स्विट्जरलैंड में हर मौसम का अपना ही रंग है। गर्मियों में हरे मैदान फूलों से सज जाते हैं और ट्रेकिंग व साइक्लिंग जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं सर्दियों में यह देश स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए दुनिया भर के पर्यटकों का गढ़ बन जाता है।
खास बात यह है कि स्विट्जरलैंड की सुंदरता को बचाए रखने के लिए यहां की सरकार और आम नागरिक दोनों बेहद सजग रहते हैं। हर स्थान को साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के नियम कड़े हैं, जिनका पालन भी अनुशासित तरीके से होता है।
यह देश न केवल प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि यहां की जीवनशैली, चॉकलेट, घड़ियों और बैंकिंग सेवाओं के लिए भी वैश्विक स्तर पर पहचान रखता है।
पैनारमिक ट्रेन स्विट्जरलैंड पर्यटन में खास
स्विट्जरलैंड में पैनारमिक ट्रेन का विशेष महत्‍व है। इसमें तीन फीट की सीलिंग रहती है, जिसमें एसी और लाइट रहती है। बाकी पूरे केबिन में कांच रहते हैं। इससे बाहर का सौंदर्य दिखता है। इस ट्रेन का सफर रोमांचक होता है और दूरी भी तय हो जाती है। यहां पर ट्रेन में रिर्वेशन का सिस्‍टम नहीं है। आपकी जो भी क्‍लास हो कहीं भी बैठा जा सकता है।
फोटो- राकेश सुहाने 

Related Articles

Back to top button