
28 मई 2025
मेष राशि : नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि : राजनीति में नाम कमाने के लिय अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा।
मिथुन राशि : समय पर कार्य न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
कर्क राशि : आजीविका साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दु:ख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि : जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आयेंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है।
कन्या राशि : कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि : आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी।
वृश्चिक राशि : परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।
धनु राशि : व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मकर राशि : व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय रहेगा।
कुम्भ राशि : भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधाएं दूर होंगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
मीन राशि : मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।