
भोपाल। प्रदेश समेत देेशभर के आयुर्वेद, सिद्धा, होम्योपैथी, यूनानी – आयुष मेडिकल कॉलेजों में यूजी स्तर पर सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु एएसीसीसी ऑल इण्डिया कोटा की 15% सीटों पर सेंट्रल काउंसलिंग का प्रथम चरण 22 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो गया है। फर्स्ट राउण्ड यूजी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन व पेमेंट 22 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक, च्वाइश फिलिंग एण्ड लॉकिंग 26 अगस्त से 01 सितंबर 2025, प्रोसेस ऑफ सीट अलॉटमेंट 02 सितंबर से 03 सितंबर तक, रिजल्ट पब्लिकेशन 04 सितंबर 2025 तथा अलॉटेट कॉलेज में रिपोर्टिंग 05 सितंबर सितंबर से 12 सितंबर तक होगा। डेटा का सत्यापन एएसीसीसी , एनसीआईएसएम , एनसीएच द्वारा 13 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक होगा। काउंसलिंग का द्वितीय चरण 17 सितंबर से प्रारंभ होगा।
ज्ञात रहे कि समाचार लिखे जाने तक राजस्थान में आयुर्वेद के 08, यूनानी का 01, व होम्योपैथी के 08 , मध्यप्रदेश में आयुर्वेद के 32, होम्योपैथी के 20 कॉलेज, उत्तरप्रदेश में आयुर्वेद के 75, यूनानी के 08 व होम्योपैथी के 14 कॉलेजों समेत देशभर में एनसीआईएसएम, एनसीएच ने 687 आयुष यूजी कॉलेजों को सत्र 2025-26 के लिये मान्यता दे दी है। प्रदेश समेत देशभर में 1050 से ज्यादा आयुष मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान , उत्तरप्रदेश में एक भी सिद्धा पैथी का कॉलेज नहीं है। सिद्धा के कुल 14 कॉलेजों में तमिलनाडु में 13 व केरला में एक कॉलेज संचालित हैं। ज्ञात रहे कि शीघ्र ही स्टेट लेबल पर 85% सीटों हेतु आयुष काउंसलिंग भी प्रारंभ होगी।
अध्ययन अध्यापन के समान अवसर
नीट क्वालीफॉयड छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर भारत के किसी भी राज्य में अध्ययन-अध्यापन के समान अवसर हेतु एनसीआईएसएम , एनसीएच व केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा 15 फीसदी एआईक्यू सीटों पर प्रवेश के अवसर का स्वागत है। संभावना है कि शीघ्र ही शेष आयुष कॉलेजों की मान्यता पर निर्णय होगा।
डॉ राकेश पाण्डेय
राष्ट्रीय प्रवक्ता- आयुष मेडिकल एसोसिएशन