
जबलपुर। क्षय (टीबी) रोग से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से जबलपुर केंट स्थित मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय सभागार में फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत अर्बन यूपीएचसी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय संचालक डॉ. संजय मिश्रा थे। उनके साथ जिला क्षय अधिकारी डॉ. संतोष ठाकुर और RMO केंट डॉ. रूपा सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह कार्यक्रम VFJ वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रचना भोला की प्रेरणा से गत अप्रैल 2025 में प्रारंभ किया गया था, जिसकी अगली कड़ी के रूप में आज 51 क्षय रोगियों को पोषण सहायता स्वरूप फूड बास्केट वितरित की गई।

इस अवसर पर वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारी दीप्ति राउत (सचिव), प्रतिमा कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), एवं सुजाता कुमारी (संयुक्त सचिव) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनील शर्मा ने किया। उनके साथ STS आनंद प्रजापति, TBHV मनोज यादव एवं STLS सीमा जी ने आयोजन को सफलतापूर्वक समन्वित किया।
पूरे कार्यक्रम में केंट चिकित्सालय का स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन PMDT कोऑर्डिनेटर सीमांत ढिमोले, STS आनंद प्रजापति और TBHV मनोज यादव ने किया।
इस तरह के आयोजन से न केवल क्षय रोगियों को पोषण सहायता मिलती है, बल्कि उनके मानसिक और सामाजिक संबल को भी बल मिलता है।