समागम आओ साथ चलें में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों का भव्य आयोजन

जबलपुर। महाकौशल विंध्य रीजन के अंतर्गत 18 से अधिक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों का समागम एवम् 25 जनवरी को आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

कोनी जी तीर्थ में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन

अतिशय क्षेत्र कोनी जी तीर्थ, पाटन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी के मुख्य आतिथ्य में एवम् विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव इंजी विनय जी अनीता जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि कासलीवाल, विमल नायक मंत्री कोनी तीर्थ, बाल चंद जैन अध्यक्ष जैन समाज पाटन, नरेंद्र जैन अध्यक्ष जैन समाज पाटन तथा महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष सी ए मनोज साधना जैन, सचिव हेमंत सपना जैन, कोषाध्यक्ष सुनील चित्रा घीया एवम् रीजन के अंतर्गत समस्त जैन सोशल ग्रुपों के 300 से अधिक सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति में कोनी जी स्थित श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के साथ संगीतमय भजन की शानदार प्रस्तुति श्रीमति साधना दिलीप जैन द्वारा की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ

परिचय सम्मेलन एवम् “समागम, आओ साथ चलें” सभी ग्रुपों के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण जय पाल जैन अध्यक्ष, जैन सोशल ग्रुप पाटन द्वारा किया गया। श्री आदिनाथ भगवान के चित्र का अनावरण सौरभ सुमन जैन व दीप प्रज्वलन सभी ग्रुपों के अध्यक्ष द्वारा किया गया।

मंच संचालन नवीन मनीषा जैन एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमति चित्रा घीया, अनुपमा जैन, संध्या कौशल, देवेश जैन ने किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रेरक उद्बोधन

उद्बोधन की श्रृंखला में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने रीजन के अंतर्गत समस्त जैन सोशल ग्रुपों के परस्पर मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा की साथ ही महाकौशल विंध्य रीजन के प्रयास की सराहना करते हुए अन्य रीजन को भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा दी।

राष्ट्रीय महासचिव इंजी विनय जैन ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में रीजन व समस्त ग्रुपों के परस्पर सहयोग, समन्वय एवं गतिविधियों के लिए बधाई दी तथा विशेष सहयोग के लिए पाटन ग्रुप के अध्यक्ष श्री जयपाल जैन एवं शहपुरा ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ जैन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसी क्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन जी कासलीवाल ने प्रत्येक कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवक युवती परिचय सम्मेलन पर प्रकाश डाला।

परिचय सम्मेलन पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा मीडिया को प्रदान की गई। परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रभारी प्रशांत जैन के सानिध्य में अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन 25 जनवरी 2026 को इंदौर में आयोजित है, जिसका कोनी जी तीर्थ में उपस्थित फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव इंजी विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवम् महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष सी ए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया एवम् विभिन्न ग्रुप अध्यक्षों व सदस्यों के समक्ष विमोचन हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सभी ग्रुपों के दंपत्ति सदस्यों ने कपल डांस, गायन एवं शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। आभार हेमंत सपना जैन ने व्यक्त किया।

आभार एवं धन्यवाद

समागम की अपार सफलता के लिए विशेष सहयोग हेतु दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पाटन के अध्यक्ष श्री जयपाल जैन, श्री सौरभ सुमन जैन शहपुरा, नगर ग्रुप के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल जैन एवं मेन ग्रुप के अध्यक्ष श्री मुल्कराज बादशा बधाई के पात्र हैं। साथ ही संस्कारधानी ग्रुप, जाबलीपुरम ग्रुप, रांझी ग्रुप के सहयोग के लिए धन्यवाद। कार्यक्रम में पधारे दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सतना मेन के अध्यक्ष सतीश जैन, सतना मैत्री के अध्यक्ष आनंद जैन, कटनी रॉयल ग्रुप से शुभम निकिता जैन, रीवा से श्री अजमेरा का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं सफल रहा।

Back to top button