MP Weather Update: जबलपुर में दिनभर उमस, रात में बारिश की एंट्री

जबलपुर। शुक्रवार को शहर में दिनभर बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बादलों की आवाजाही से धूप कम रही, मगर हवा में नमी और गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ।

रात 9 बजे के बाद शुरू हुई रिमझिम और तेज बारिश

रात करीब 9 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। पहले हल्की रिमझिम हुई, फिर कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। कुछ निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। शहर में अनेक स्‍थानों पर सड़क में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान होते रहे। घर वापसी के दौरान हुई इस बारिश से लोग बचते नजर आए।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले 24 घंटे भी भीगे रहेंगे

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और मानसून की सक्रियता के कारण जबलपुर समेत पूर्वी मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में भी बारिश जारी रहेगी। कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें गिरने की संभावना है।

प्रदेशभर में बादल और बारिश का दौर

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम संभागों में भी बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं। पूर्वी जिलों में अगले दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे जलभराव से फसलें बचाने की तैयारी रखें।

प्रशासन अलर्ट पर, जलभराव की समस्या से निपटने के निर्देश

बारिश के चलते शहरों में जलभराव और यातायात में बाधा की आशंका है। प्रशासन ने नगर निगमों को नालियों की सफाई और जलनिकासी के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली गिरने के समय खुले इलाकों से बचें।

Back to top button