जबलपुर में पंजाबी दशहरा 1 अक्टूबर को, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे खास

महापौर ने पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आयुर्वेदिक परिसर का किया निरीक्षण

जबलपुर। गौरीघाट के समीप आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के द्वारा 1 अक्‍टूबर को शाम 4 बजे पंजाबी दशहरा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने आज महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के गणमान्यजनों के साथ स्थल पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं  चाकचौबंद रखने के निर्देश दिये।
महापौर श्री अन्नू ने निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था रखने स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, टैंकर शाखा, लोककर्म विभाग तथा अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यो को गंभीरता के साथ कार्यक्रम के पूर्व पूर्ण कराएं।
इस अवसर पर महापौर ने बताया कि इस वर्ष का पंजाबी दशहरा ऐतिहासिक रूप से और अधिक भव्य और दिव्य होगा, जहॉं सैंकड़ों की उपस्थिति में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी के द्वारा रावण वध किया जायेगा। इसके उपरांत सतरंगी आतिशबाजी से एक ओर जहॉं आकाश गुंजाएमान रहेगा। वहीं दूसरी ओर एक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी जहॉं लोग आनंद उठाकर झूमेगें और खुशियॉं मनाएंगे।

इनकी रही उपस्थिति

आज निरीक्षण के मौके पर महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज रिंकू, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, क्षेत्रीय पार्षद शारदा कुशवाहा, एवं पंजाबी एसोसिएशन के गणमान्यजनों में अध्यक्ष नरेन पाल मलिक, इन्दर विरवानी, नरेश ग्रोवर, उमेश शर्मा, राकेश गुप्ता, यूथ अध्यक्ष अंशुल मलिक, सुधीर मेहता, राजीव ओबेराय, एवं रोहन दीवान आदि उपस्थित रहे।
Back to top button