नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा- राष्‍ट्रपति मेंक्रों की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ लोग सड़क पर उतरकार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सरकार इस प्रदर्शन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। राष्‍ट्रपति मैक्रों ने नए प्रधानमंत्री सिबास्टियन लेकोर्नू की नियुक्ति की है जिसके बाद से ही फ्रांस में लोग आंदोलित हो गए। मालूम होकि फ्रांस में पिछले दो साल से लगातार प्रधानमंत्रियों को बदला जा रहा है। पिछले दो साल में पांच प्रधानमंत्री बदले गए। इससे लोगों में रोष है।

जगह-जगह तोड़फोड़

नेपाल में युवाओं के हिंसक आंदोलन के बाद फ्रांस में प्रदर्शन से पूरे विश्‍व की नजर इन आंदोलन पर है। फ्रांस में लगातार राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इससे भी लोगों में असंतोष है। लोगों को राष्‍ट्रपति मैंक्रों की नीतियां पसंद नहीं आ रही हैं। लोग राष्‍ट्रपति मैंक्रों के विरोध में पोस्‍टर दिखा रहे हैं। प्रदर्शनकारी सड़क को ब्‍लाक करने की कोशिश कर रहे हैं। पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस ने करीब 80 हजार बल तैनात किया है। करीब 200 से अधिक प्रदर्शननकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Back to top button