
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में संयुक्त बयान जारी कर दिया गया है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि समझौते में कृषि व डेयरी सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। किसी भी ऐसे आइटम को शामिल नहीं किया गया है जिससे देश के किसानों को नुकसान हो। भारत ने अमेरिका के औद्योगिक आइटम और कुछ कृषि प्रोडक्ट व ड्राइ फ्रूट्स पर शुल्क को कम या शून्य कर दिया है। वहीं ट्रेड डील में अमेरिका भारतीय प्रोडक्ट पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा।
इन भारतीय प्रोडक्ट पर अमेरिका में टैरिफ शून्य
स्मार्टफोन, चाय, मसाले, नारियल तेल, वनस्पति मोम, जेम्स व डायमंड, दवाएं, सुपारी, ब्राजील नट्स, विभिन्न फल और सब्जियां, जौ, बेकरी उत्पाद, कोको उत्पाद, तिल के बीज, खसखस, खट्टे फलों के रस, आम, केला, पाइनेपल, मशरूम, टैरो, प्रोसेस्ड फ्रूट ज्यूस।
रूस से तेल खरीदने पर यह कहा
पत्रकारों से चर्चा में जब केन्द्रीय वाणिज्य और उ़द्योग मंत्री पीयूष गोयल से रूस से तेल खरीद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में विदेश मंत्रालय बताएगा।
मुख्य बिंदु
– 500 अरब डॉलर के ऊर्जा प्रोडक्ट, विमान और उसके पुर्जे, बहुमूल्य धातुएं और कोयला खरीदने पर भारत ने अमेरिका से अगले पांच वर्षों में खरीदने पर समझौता किया है।
– पेट्रोलियम, विमान पुर्जे, हाईस्पीड मशीनरी व कास्टमेटिक प्रोडक्ट, डीडीजीएस वाइन व स्प्रिट, पिस्ता, वॉलनेट, कैंसर, हार्ट, न्यूरो सहित कई दवाएं व मेडिकल डिवाइस, मशीनरी, केमिकल्स जैसे अमेरिकन प्रोडक्ट के लिए भारत का मार्केट खुल गया है।
– 44 अरब डालर का निर्यात अमेरिका को शून्य शुल्क पर भारत करेगा।
अमेरिका ने पीओके, अक्साई चिन को भारत को हिस्सा नक्शे में दिखाया
भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर साझा बयान के बाद व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने भारत के नक्शे में पीओके, समेत पूरे जम्मू- कश्मीर और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया है।