लव जिहाद: दुष्कर्म में गिरफ्तार आरोपियों के घर तोड़ने की मांग, NH किया जाम

उज्जैन। उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह 11 बजे से वाहनों की कतार लग गई। बिछरोड गांव में सकल हिन्दू समाज के साथ गांववासियों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
ये है मांग
गांववासियों का कहना है कि लव जिहाद के दुष्कर्म मामले में, 11आरोपी जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके मकान तोड़े जाएं। गांव वासियों का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपियों के कुकृत्य से हम सभी में रोष है। इनके मकानों को तोड़ने की हमारी मांग है।
वाहन चालक परेशान
नेशनल हाईवे को जाम करने से वाहन चालक परेशान हो रहे थे। उनका कहना है कि हमारा समय खराब हो रहा है लेकिन पुलिस भी जाम हटाने कुछ नहीं कर रही।
धारा 144 लगाई
जाम की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। प्रदर्शन की स्थिति और जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने घट्टिया तहसील में धारा 144 लगा दी।

Related Articles

Back to top button