
श्रीहरि विठ्ठल के दर्शन के लिए महाराष्ट्र के पंढरपुर में संत महात्माओं की पालकियों की यात्रा विभिन्न स्थानों से देवशयनी एकादशी को पंढरपुर पहुंचती है। उसी तर्ज पर विगत 10 वर्षों से आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर के तत्वावधान में विठ्ठल वारी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष यह यात्रा 5 जुलाई को सायं 4 बजे दत्त मंदिर गोलबाजार से विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमानताल तक निकाली जाएगी।
हरिनाम संकीर्तन यात्रा और चक्रीय आरती के क्रम में मुख्य बाजार, कोतवाली थाना से लार्डगंज में भ्रमण करते हुए भक्तों ने संकीर्तन किया। इस दौरान “विठ्ठल विठ्ठल विठ्ठला हरि ॐ विठ्ठला”, “पांडुरंग हरि वासुदेव हरि”, “राधा मीरा रूक्मिणी”, “एकनाथ नामदेव तुकाराम चा विठ्ठला”, “राधे श्याम राधे श्याम”, “सीताराम सीताराम” जैसे नामों का गान किया गया। ढोल, मंजीरा, झांझ बजाते हुए मराठी भाविक भक्त, लाल रंग के वस्त्र और कंठी माला पहने मंडल ने उत्साहपूर्वक संकीर्तन किया।
आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली इस वारी यात्रा ने कोतवाली थाना, छोटे महावीर स्वामी, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, लार्डगंज थाना से भ्रमण करते हुए नगर में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली। अंत में चक्रीय आरती श्री राधा कृष्ण मंदिर लार्डगंज में संपन्न हुई।
हरिनाम संकीर्तन विठ्ठल वारी यात्रा में मुरलीधर पालंदे, मनीष नाजवाले, पद्माकर तलवारें, धनाजी पाटील, सुरेश सालुंके, शाहजी पाटील द्वारा पूजन अर्चन किया गया। गुरुजी स्वपनिल गरे और गुरुजी जयेश जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई।
महिला मंडल में डॉ. स्वाति सदानंद गोडबोले, वैशाली जगदाले, सारिका चौहान, हर्षिता जाधव, तेजश्री नाजवाले, जयश्री पाटिल, श्वेता, निधि अभय सवडतकर की उपस्थिति रही। इसके अलावा सदानंद गोडबोले, संजय आपटे, श्रीकांत बापट, प्रवीण विपदास, संतोष गोडबोले, विध्येश भापकर, प्रवीण मुजूमदार, राजेश तोपखाने वाले, हेमंत पोहरकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
2 जुलाई 25 को सायं 6 बजे से गोपाल मंदिर घमापुर से राधा कृष्ण मंदिर बाई का बगीचा तक यात्रा का आयोजन निर्धारित है।