
जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल सहित जिले के सभी 18 मंडलों में पौधारोपण किया गया। 2 माह लगातार जारी इस वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम” को 15 अगस्त तक भाजपा के द्वारा पूरे देश भर में चलाया जाएगा।
भाजपा संभागीय कार्यालय में पौधारोपण के पश्चात भाजपा जिला रत्नेश सोनकर ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है पर्यावरण के संरक्षण हेतु हम सभी का दायित्व है कि पौधारोपण जरूर करे और भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि पूरे देश में आज से 2 माह तक अर्थात 15 अगस्त तक वृहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
पौधों का पालक नियुक्त किया जाएगा
इस अभियान के अंतर्गत पौधे की देखभाल हेतु भी जिम्मेदारी तय की जाएगी ताकि पौधे लगाने के साथ ही उनका पर्याप्त संरक्षण किया जा सके उन्हें वृक्ष के रूप में तैयार करने का काम किया जाए। पौधा लगाकर कार्यकर्ता को उसका पालक नियुक्त किया जाएगा इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2 माह में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के पूर्व पौधारोपण किया जाएगा।
पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा
रत्नेश सोनकर ने कहा कि पौधा लगाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग, सेलिब्रिटी एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को प्रोत्साहित किया जाएगा। नागरिकों से आग्रह किया जाएगा कि पौधा लगाकर अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 2 माह तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित सांसद, एवं विधायकगणों की भूमिका तय की जाएगी, पौधारोपण के स्थल पर स्वच्छता अभियान, उद्यानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नदी, तालाबों के पास स्वच्छता रखना भी पर्यावरण की दृष्टि से आवश्यक है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं देश के वर्तमान परिदृश्य में संपूर्ण भारत में पौधारोपण अभियान से पर्यावरण समृद्ध होगा इस हेतु दो माह तक यह बृहत अभियान भाजपा द्वारा चलाया जाना है।
इनकी रही मौजूदगी
भाजपा संभागीय कार्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, कार्यक्रम के प्रभारी महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, राघवेंद्र लालू यादव, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, रूपा राव, डिंपी विश्वकर्मा, पार्षद जीतू कटारे, अंशुल यादव, रजनी साहू, मधुबाला राजपूत, सोनिया रंजीत सिंह, प्रमोद चौहटेल, अभिषेक तिवारी, नीटू, अशोक रोहितास, नरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।