सिवनी हवाला मनी लूट में एक्‍शन- एसडीओपी समेत 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 11 पर एफआइआर दर्ज

सीएम ने दिए दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने निर्देश

सिवनी। सिवनी हवाला मनी लूट में एसडीओपी पूजा पांडे और समेत 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीओपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। शेष 6 फरार हैं। मालूम होकि सिवनी हवाला मनी लूट में आरोप है कि हवाला की राशि का बंटरबांट किया गया था। इस मामले में चर्चा का विषय यह बन गया था कि पुलिस कर्मियों को बचाया जा रहा है। इससे सीएम डॉ मोहन यादव ने कड़े निर्देश जारी किए। सीएम ने दोषियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने निर्देश दिए हैं।

सीएम का ट्वीट

सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मप्र में कानून सबके लिए समान है। सिवनी हवाला मनी लूट प्रकरण में एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों पर एफआइआर दर्ज की गई है। 5 को हिरासत में लिया गया है। कानून का उल्‍लंघन करने वालों किसी भी स्थिति में बख्‍शा नहीं जाएगा। प्रदेश में सुशासन और कानून व्‍यवस्‍था सर्वोपरी है।

Back to top button