
मेष राशि
आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है।
वृष राशि
आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है। धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं।
मिथुन राशि
अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। उद्यमी अच्छा करेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा। जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे।
सिंह राशि
आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी हो सकता है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में संभावनाओं को खोल सकता है।
कन्या राशि
आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
तुला राशि
व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है जो एक नई साझेदारी में प्रवेश कर रहे हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और सम्पन्न होगी। आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि
आय अच्छी रहेगी, किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा। आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अथक परिश्रम के उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा सकेंगे।
धनु राशि
व्यावसायिक रूप से आज का दिन शुभ रहेगा। पदोन्नति या व्यावसायिक बेहतरी का प्रबल संकेत है। आपको लंबे समय से पोषित सपने एवं परियोजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है। व्यावसायिक गतिविधि में तेजी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा करेंगे।
मकर राशि
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एवं विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिये।
कुम्भ राशि
वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी। हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।