Rewa News: सरई की महारानी के दरबार में सजा 56 भोग, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

19 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा, आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

सरई, रीवा। नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत नव दुर्गा उत्सव समिति सरई एवं मिश्रा परिवार के तत्वावधान में 17 अक्टूबर को मां काली के दरबार में छप्पन भोग अर्पित कर भव्य महाआरती की गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के दौरान पूरा दरबार भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां काली की आराधना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। छप्पन भोग के आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

संतों के सानिध्य में संपन्न हो रहा आयोजन

नवरात्रि महोत्सव का आयोजन ब्रह्मचारी हिमांशु जी के मार्गदर्शन एवं पूज्य नारायण स्वामी जी के सानिध्य में किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम राजाराम शास्त्री जी और आयुष पांडेय जी के आचार्यत्व में संपन्न हो रहे हैं।

19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम के व्यवस्थापक संदीप जी ने बताया कि 19 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस अवसर पर बुद्धसेन, उग्रसेन, उग्रभान, बृजकिशोर, अजय पांडेय, बिंदु पांडेय, राधिका, परशुराम शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ, अशोक, शिवम, अंकित, सत्यम, प्रियांशु, अनुराग, विनय पांडेय और अतुल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।