
मेष राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।
वृषभ राशि : प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी।
मिथुन राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी।
कर्क राशि : रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक भी नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी पट रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
सिंह राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा।
कन्या राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा।
तुला राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।
वृश्चिक राशि : अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं है, संभल जायें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे।
धनु राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें,
कुंभ राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है। बातचीत से काम बन जायेंगे। कार्यसिद्धि होगी,
मीन राशि : बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।
– पंडित चंद्रशेखर शर्मा