कटनी में कोष्टा-कोष्टी समाज का दीपावली मिलन एवं परिचय सम्मेलन संपन्न

अतिथियों ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कारों पर दिया जोर, सामाजिक बंधुओं ने किया स्वागत

कटनी। दीपावली के पावन पर्व पर कटनी कोष्टा-कोष्टी समाज द्वारा दीपावली मिलन एवं सामाजिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सर्व कोष्टा समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम कोष्टा, सुरेश हीरा और राकेश गढ़ेवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सामाजिक बंधुओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश

स्वागत के बाद कटनी कोष्टा समाज के अध्यक्ष गंगाराम कोष्टा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने का पर्व है।

विशिष्ट अतिथि एवं सर्व कोष्टा समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम कोष्टा ने कहा कि कटनी कोष्टा समाज द्वारा दीपावली मिलन और सामाजिक परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय पहल है। परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने, नई पीढ़ी को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और युवाओं की प्रगति ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है।

समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कटनी जिला कोष्टा-कोष्टी समाज के अध्यक्ष गंगाराम कोष्टा, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद कोष्टा, सचिव संजय कोष्टा, नितेश कोष्टा, कोषाध्यक्ष पंकज कोष्टा, पत्रकार जितेंद्र कोष्टा, राजेंद्र कोष्टा, सतीश हीरा, वीरेंद्र कोष्टी, राजेश, सुजीत, दीपक, संदीप, जगदीश, संतोष, अशोक, रिंकू, विजय, सनी और जिमी सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।