
जबलपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर 31 जुलाई 2025 से 7 अगस्त तक श्रीराम मंदिर, मदन महल में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह कथा श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉक्टर नरसिंह दास देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से की जाएगी। आयोजन के प्रथम दिन 31 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे नरसिंह मंदिर से श्रीराम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

महिलाओं से पीली ड्रेस में शामिल होने का आग्रह
राम मंदिर महिला समिति ने सभी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे पीली ड्रेस में दोपहर 3:30 बजे नरसिंह मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागी बनें।
कथा का समय और पूर्णाहुति
श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रीराम मंदिर मदन महल परिसर में आयोजित होगी। 7 अगस्त को कथा की पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण प्रातः 11 बजे से होगा।
समिति ने किया धर्म लाभ लेने का आग्रह
गीता पांडे, नीरा, मीरा महाजन, गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, जितिन नारंग, रमेश शर्मा, मनीष पोपली, शालू कपूर सहित श्रीराम मंदिर समिति ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

जन्माष्टमी पर छोटी ओमती में श्रीमद् भागवत कथा, 60 वर्षों से परंपरागत कथा
श्रीकृष्ण मंदिर, गीता भवन, छोटी ओमती में श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव के अवसर पर बीते 60 वर्षों से लगातार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता आ रहा है। इस कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, शंख वादन और वेशभूषा प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण होती हैं।
आचार्य राधिका प्रसाद मिश्र होंगे प्रवक्ता
मंदिर समिति के सदस्यों नरेन्द्र पाल मलिक, श्याम साहनी, सीताराम डांग और राजेश सराफ ने बताया कि इस वर्ष कथा प्रवक्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व डीन, भगवताचार्य पं. राधिका प्रसाद मिश्र होंगे। यह कथा 10 से 16 अगस्त तक चलेगी, जिसका समापन जन्माष्टमी के दिन होगा।
प्रतिदिन कथा सुनने का अनुरोध
महेश यादव, सुमंत शर्मा, रश्मि शर्मा, चंद्रा पंजाबी, निर्मला तायडे, निर्मला सौंधिया, मनीषा पाहुजा, राकेश दुधानी और बिट्टू यादव ने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर श्रवण लाभ लेने की अपील की है।