नई दिल्ली ब्लास्ट 10/11 मामला: कार चालक की हुई पहचान, जांच जारी

नई दिल्‍ली। लाल किले के पास मेट्रो स्‍टेशन के पास कार में धमाके के मामले में जिस कार में धमाका हुआ वह आई-20 कार थी। उसमें बैठे व्‍यक्ति को उमर नवी के नाम से पहचाना गया। उमर कश्‍मीर के पुलवामा का रहने वाला था। वह डॉक्‍टर था। उमर डॉ आदिल का करीबी था। डॉ आदिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

ब्‍लास्‍ट में 12 लोगों की मौत हुई थी। धमाका कार के पिछले हिस्‍से में हुआ था। जिससे आसपास खड़ी 6 कारें व अन्‍य गाडि़यों में भी आग लग गई थी। इस घटना के बाद लाल किले को 13 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है। इस घटना की जांच में एनआइए, एनएसजी, क्राइम ब्रांच, दिल्‍ली पुलिस की टीम जुट गई है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कई जगहों पर छापा मारकर कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद अब तक 6 को हिरासत में लिया जा चुका है। डॉ शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वह जैशे मोहम्‍मद की महिला विंग की हेड है। वह महिला विंग में रिक्रूटमेंट करती थी।डॉ शाहीन का डॉ मुजम्मिल से लिंक मालूम किया जा रहा है। दिल्‍ली धमाके मामले में लखनऊ में डॉक्‍टरों के घर छापामारी की गई। मालूम होकि मंगलवार को ही जम्‍मू कश्‍मीर, हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद से डॉ मुजम्मिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह फरीदाबाद में अलफलाह निजी यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर है।

गृहमंत्री ने ली बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर 11 नवंबर को बड़ी बैठक ली। इस बैठक में एनआइए, दिल्‍ली डीजी, दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर उपस्थित थे।

षड़यंत्र के पीछे जो भी है बख्‍शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “इस घटना से सभी को व्‍यथित कर दिया है। मैं पीडि़त परिवारों का दुख समझता हूं पूरा देश पीडि़त परिवारों के साथ है। मैं रात भर इस घटना की जांच में जुटी एजेंसियों के साथ संपर्क में था, विचार विमर्श चल रहा था। हमारी एजेंसियां इस षड़यंत्र के तह तक जाएंगी। इसके पीछे के षडयंत्रकारियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। पीएम ने यह संदेश भूटान की धरती से कहा। उन्‍होंने कहा कि मैं यहां भारी मन से आया हूं क्‍योंकि कार्यक्रम पहले से तय था”।

यह था मामला

नई दिल्‍ली में लाल किले के पास, मेट्रो स्‍टेशन के गेट-1 के पास 10 नवंबर की शाम को करीब 6.55 बजे कार में धमाका हो गया। धमाके से आसपास खड़ी गाडि़यों में भी आग लग गई। धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए। धमाका इतना जोर का था कि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। धमाके के बाद मौके पर फायर ब्रिगेट की टीम पहुंची। मौके पर तुरंत एंबुलैंस को भेजा गया और घायलों को एलएनजीपी अस्‍पताल भेजा गया।

एनआइए की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सीआरपीएफ के डीआइजी भी मौके पर पहुंचे। धमाके के बाद दिल्‍ली, यूपी, मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर और एनआइए चीफ से बात की। गृहमंत्री अमित शाह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्‍पताल जाकर घायलों से मुलाकात की उनका हाल जाना।

Back to top button