
जबलपुर। राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर्स के जबलपुर सिटी चैप्टर की स्थापना 14 जनवरी 2026 को हुई थी। जबलपुर सिटी चैप्टर मध्य प्रदेश के तीसरे और देश के 52वें चैप्टर के रूप में स्थापित हुआ।
प्रथम कार्यकारिणी की घोषणा
जबलपुर चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी 14 फरवरी को मनोनीत की गई, जिसमें इंजी मनीष दुबे को संस्था अध्यक्ष, इंजी दिनेश दवे को उपाध्यक्ष, इंजी संजय वर्मा को सचिव, इंजी संजीव जैन को कोषाध्यक्ष, इंजी प्रदीप जायसवाल को सहसचिव, इंजी दिनेश कोष्ठा को सह कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंजी सागर श्रीवास्तव एवं इंजी धर्मेंद्र ठाकुर को मनोनीत किया गया।
इंजी संजय वर्मा सिटी रिप्रेजेंटेटिव का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। प्रोफेशनल ग्रेजुएट सिविल इंजीनियर्स के मौलिक अधिकारों के लिए कार्यरत इस संस्था के पूरे देश में अब तक 55 चैप्टर स्थापित हो चुके हैं।
शुभकामनाएं प्रेषित
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जबलपुर सिटी चैप्टर के संयोजक इंजी संजय सिंह ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह जानकारी इंजी संजय वर्मा, सचिव एपीजीसीई जबलपुर सिटी चैप्टर ने दी।