रोटरी क्लब एक्सीलेंस द्वारा शहर के विकास एवं सेवा परियोजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

जबलपुर। रोटरी क्लब एक्सीलेंस द्वारा एक विशेष मिलन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा रोटरी की आगामी सेवा परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जबलपुर के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों का हुआ स्वागत एवं सम्मान

इस अवसर पर क्लब द्वारा विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष रोटे संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष रोटे प्रशांत केसरवानी का भी अभिनंदन किया गया।

सेवा कार्यों और विकास पर जोर

क्लब अध्यक्ष रोटे अशोक साहू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी समाज सेवा के साथ-साथ शहर के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल ने क्लब की आगामी गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी साझा की।

कई वरिष्ठ रोटेरियन्स रहे उपस्थित

कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के असिस्टेंट गवर्नर रोटे अंकुर माहेश्वरी, रोटरी क्लब संस्कारधानी के पूर्व अध्यक्ष रोटे अंजुल जैन, रोटे नितिन जैन तथा रोटरी क्लब साउथ के अध्यक्ष रोटे सारंग भिड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ रोटरी क्लब एक्सीलेंस के रोटे अखिलेश बादशा, रोटे आशीष जैन, रोटे अमित जैन, रोटे अभिषेक केसरवानी, रोटे जेठा, रोटे आर.के. चौकसे, एमएलवी राव, अंकुर पाहवा, योगेश शर्मा, अनिल दुबे, शालीन अग्रवाल, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. सांवला, डॉ. हिमांशु जैन, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का संचालन रोटे अनुभूति बादशा द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार क्लब सचिव अभिषेक अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

Back to top button