स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरान टोरेस का निर्णायक गोल

फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विजेता बना। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में अर्जेंटीना के साथ हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। स्पेन के फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में पहला गोल दागा। इस जीत के साथ ही स्पेन ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप को जीता। स्पेन ने यूरोपियन चैंपियन रहते हुए विश्व विजेता बनने का इतिहास रच दिया। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में यह 13वां मौका है जब यूरोप की किसी टीम ने विश्व चैंपियन का ताज पहना है। नॉर्थ अमेरिका में चौथी बार वर्ल्ड कप हुआ लेकिन यह पहला अवसर है कि जब कोई गैर दक्षिण अमेरिकी टीम यहां जीती है।

गोल्डन बूट फ्रांस के एमबापे को

गोल्डन बूट के लिए फ्रांस के एमबापे को चुना गया। एमबापे 22 गोल के साथ वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। वे 10 गोल के साथ गोल्डन बूट चुने गए। वे एक सीजन में चैंपियंस लीग, ला लिगा, वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

ताकतवर डिफेंस

स्पेन का डिफेंस मजबूत रहा। जिससे अर्जेंटीना दबाव में रही। मैच के पहले हाफ में सिर्फ 3 शॉट लगे। मैसी का मैजिक, जिसे देखने दर्शकों में उत्साह था, वह भी फीका रहा। वे शुरुआती 15 मिनट में सिर्फ एक बार गेंद छू पाए।

विदा फीफा वर्ल्ड कप 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में 80 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। इस दौरान सिंगर पोस्ट मेलोन और स्वे ली ने ‘सनफ्लावर’ से समां बांधा। हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा, जस्टिन बीबर, बीटीएस ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इसका उद्देश्य ग्लोबल एजुकेशन फंड के लिए करीब 960 करोड़ रुपए एकत्रित कर बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देना था।

Image: Social Media

Back to top button