
ग्लास्गो। भारत के लिए 1 अगस्त 2026 का दिन स्वर्णिम दिन रहा। भारत की बेटियों ने बॉक्सिंग में गोल्डन पंच मारकर इतिहास रच दिया। इस दिन बॉक्सिंग में पांच स्वर्ण जीते। महिला मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण, एक रजत समेत कुल छह पदक जीते जबकि पुरुष वर्ग में दो स्वर्ण और दो रजत समेत कुल चार पदक जीते।
बेटियों ने बनाया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों के गोल्ड पंच की धूम मची हुई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में इस बार 13 में से 8 गोल्ड महिलाएं लेकर आईं। बॉक्सिंग में महिलाओं ने 7 गोल्ड मेडल जीता। यह एक ही दिन में एक खेल में सबसे अधिक गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड है। राजस्थान के कोटा की अरुंधति चौधरी, प्रीति जैस्मीन लंबोरिया, साक्षी चौधरी और प्रिया घंघास ने गोल्ड जबकि लवलीना बोर्गोहेन ने रजत पदक जीता।
पुरुष मुक्केबाजों ने भी जीते पदक
पुरुष मुक्केबाजों में सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल ने गोल्ड व जदुमनि व नरेंद्र ने रजत पदक जीता।
भारतीय खिलाडि़यों ने 24 घंटे में 18 पदक जीते
जेवलिन थ्रो में नीरज ने रजत और यशवीर ने कांस्य पदक जीता, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप में प्रवीण ने रजत और सेल्वा ने कांस्य पदक जीता। शॉटपुट एफ 57 में सोमन ने गोल्ड व शुभम ने रजत पदक जीता। जूडा में उन्नति शर्मा ने 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।