7 जुलाई 2025 का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष

आज कार्यों के साथ सुख-सुविधा जुटाने के लिए भी दौड़-धूप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में नई मशीनरी या अन्य कारणों से धन का निवेश होगा। घर में भी लगातार खर्च बना रहेगा जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। धन खर्च की तुलना में आमदनी कम रहने से संचित कोष में कमी आ सकती है। नौकरी वालों के लिए दिन यादगार रहेगा, किसी प्रियजन से उपहार या सम्मान मिलेगा और अतिरिक्त आय के साधन बन सकते हैं। घर में परिजनों की प्रसन्नता के लिए व्यक्तिगत खर्च में कटौती कर बेमन से खर्च करेंगे।

वृष

आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नहीं खाएंगे, खासकर परिजनों से। बात-बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान या बड़ों की बातें मन को अखरेंगी लेकिन विरोध नहीं करेंगे। कार्य क्षेत्र पर ध्यान कम ही लगेगा, मन इधर-उधर भटकेगा। दोपहर तक व्यवसाय में मंदी रहेगी, इसके बाद लेनदेन से खर्च चलाने लायक आमदनी हो जाएगी। आज आपके हितशत्रु अधिक प्रबल रहेंगे, इसलिए मन की बात किसी को न बताएं।

मिथुन

मन में राग-द्वेष रहने से सहयोगियों का खुलकर समर्थन नहीं मिलेगा। धन को लेकर दोपहर तक बेचैन रहेंगे लेकिन संध्या में आकस्मिक लाभ से राहत मिलेगी।

कर्क

आज स्वभाव थोड़ा नरम रहेगा लेकिन वातावरण आपको क्रोध करने को विवश करेगा। घर में संतानों या धन को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। कार्य स्थल पर भी आर्थिक मामलों में खींचतान हो सकती है। दिनभर धन की आमद के लिए प्रयास करेंगे, दोपहर में थोड़ी-बहुत आमद होगी लेकिन तुरंत खर्च होने से बचत नहीं होगी।

सिंह

व्यवसायियों को दिनभर थोड़ी-थोड़ी आमदनी होगी लेकिन आशाजनक लाभ संध्या तक ही संभव होगा। बचत पर विशेष ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में बदलाव के विचार आएंगे लेकिन दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा। धन संबंधी मामलों को छोड़कर अन्य कार्यों में संतोष रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा लेकिन घर में कद्र कम होगी। फिर भी आप मस्त रहेंगे और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या

दिन के आरंभ से ही मन में बड़ी-बड़ी योजनाएं रहेंगी लेकिन उन्हें साकार रूप देने में कोई न कोई बाधा आएगी। धर्म-कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन भटकने से पूजा में एकाग्रता नहीं आएगी। कार्य व्यवसाय में किसी की खुशामद के बाद ही लाभ होगा। जिससे सहयोग की आशा करेंगे वही अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। धन की आमद संध्या में आंशिक रहेगी जिससे कुछ खर्च निकल जाएंगे।

तुला

कार्य व्यवसाय में व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन दोपहर तक समय उदासीन रहेगा। इसके बाद किसी घनिष्ठ की मदद से धन लाभ होगा। उधारी के पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूरे होने की संभावना है।

वृश्चिक

व्यवसायियों को कार्य क्षेत्र में आज अधिक सतर्क रहना होगा। चोरी या अन्य कारणों से आर्थिक हानि की संभावना है। नौकरीपेशा लोग भी लापरवाही में गलती करेंगे जिसकी भरपाई में परेशानी होगी। धन लाभ के लिए परिश्रम के बावजूद दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आज शांति से समय बिताएं, कल से स्थिति में सुधार होगा।

धनु

पारिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। परिजनों में एकता के बावजूद विचार भिन्न होने से निर्णय में परेशानी आएगी। घर के बुजुर्गों की देखभाल के लिए समय निकालना पड़ेगा।

मकर

आज सफलता में सहायक स्थितियां बनेंगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिलेगा। ज्यादा की लालच में न पड़ें अन्यथा हाथ आया भी गंवा देंगे।

कुंभ

आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी से उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। फिर भी धन की आमद कई साधनों से होगी। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों की कार्यशैली से असंतुष्ट रहेंगे और ईर्ष्या का भाव रहेगा। घर का वातावरण सामान्य रहेगा लेकिन आपकी मौज-शौक की प्रवृत्ति बुजुर्गों को खल सकती है।

मीन

कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत होंगी लेकिन पूरी होने में संदेह रहेगा। धन की आमद जरूर होगी लेकिन व्यर्थ खर्च से लाभ और खर्च बराबर रहेंगे। परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। संतानों से आदर-सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल आम ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य पाठकों को सामान्य दिशा देना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। पोर्टल इसके फलादेश की पुष्टि नहीं करता।

Back to top button