
नई दिल्ली। देशभर के 12.5 लाख से अधिक केमिस्टों और वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाला ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD), ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का हार्दिक स्वागत करता है। एआइओसीडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करता है।
इस सुधार के अंतर्गत:
– दवाओं पर GST 12% और 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
– कैंसर एवं जीवन रक्षक दवाओं को पूर्णतः करमुक्त किया गया है।
यह संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय न केवल सरकार की मरीजों के कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि लाखों भारतीयों के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। AIOCD के अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल का कहना है कि AIOCD इस ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है।आर्गनाइजेशन देशभर में इसके क्रियान्वयन हेतु पूर्ण प्रतिबद्ध है। हमारे केमिस्ट इस लाभ को पारदर्शी तरीके से सीधेमरीजों तक पहुंचाएंगे और हमारे आदर्श वाक्य — ‘Patients First & Always’ की पुनःपुष्टि करेंगे।
सुचारू परिवर्तन हेतु AIOCD की प्रमुख पहलें:
– सभी राज्यों के दवा दुकानों में जागरूकता सामग्री और पोस्टरों काराष्ट्रव्यापी प्रसार, ताकि मरीजों को तुरंत GST लाभ की जानकारी मिल सके।
– दवा कंपनियों, सॉफ्टवेयर विक्रेताओं और राज्य संगठनों के साथनिरंतर समन्वय कर एकरूप कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
– इस GST 2.0 के परिवर्तन काल के दौरान सदस्यों को नई एवं पुरानीMRP का प्रबंधन करने हेतु निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना।
AIOCD की सरकार से अपील:
1. पुराने स्टॉक पर ITC (Input Tax Credit) की वापसी/समायोजन की व्यवस्था, ताकि व्यापारियों पर नकदी प्रवाह का अतिरिक्त बोझ न पड़े।
2. परिवर्तन काल में नए कम MRP वाले स्टॉक उपलब्ध होने तक, यदि कोई अनजानी त्रुटि हो, तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई से बचाव हेतु 90–120 दिन की संरक्षण अवधि प्रदान की जाए।
भारत भर के 12.5 लाख से अधिक केमिस्ट प्रतिदिन 140 करोड़ नागरिकों को आमने-सामने सेवा प्रदान करते हैं।
AIOCD सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए इसपरिवर्तनकारी सुधार को सफलतापूर्वक लागू करने और इसके लाभ सीधे मरीजोंतक पहुँचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।