भारत ने मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस- कर्तव्‍य पथ पर तीनों सेनाओं ने दिखाई ताकत

नई दिल्‍ली। भारत के 77 वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्‍य पथ पर भारत ने अपनी ताकत दिखाई। मुख्‍य समारोह में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। कर्तव्‍य पथ पर तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई।

इस अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्‍टा भी उपस्थित थे। ऐतिहासिक समारोह में भारतीय सेना की रिमांउट एंड वेटरनरी कोर की विशेष रूप से तैयार की गई पशु टुकड़ी ने राष्‍ट्रीय परेड में कदमताल की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन, केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उपस्थित थे।

डेयर डेविल टीम ने करतब दिखाए

कर्तव्‍य पथ पर डेयर डेविल टीम ने करतब दिखाए। जिसे देखकर उपस्थित लोग काफी रोमांचित हुए।

पीएम ने अभिवादन किया

पीएम ने दर्शक दीर्घा के पास जाकर लोगों का अभिवादन किया। राष्‍ट्रपति के रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने दर्शक दीर्घा के पास जाकर लोगों का अभिवादन किया।

ये था विशेष

  • ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला को अशोक चक्र से सम्‍मानित किया गया।
  • पैराशूट रेजिमेंट, ब्रिगेट ऑफ द गार्ड्स और राजपूताना राइफल्‍स के ज्‍वाइंट मिलिट्री बैंड में 75 संगीतकार शामिल हुए।
  • भारतीय वायुसेना ने वरुणा फार्मेशन में 1 पी-बी1 और 2 सुखोई-30 विमानों के साथ फ्लाई-पास्‍ट किया।
  • परेड में थल सेना, नौसेना और वायुसेना की ज्‍वाइंट झांकी का प्रदर्शन किया गया।
  • यूरोपीय संघ दल के 4 ध्‍वजवाहक शामिल हुए।
  • महिला जवान ने चलती बाइक पर सीढ़ी चढ़ी।

मध्‍यप्रदेश की झांकी

कर्तव्‍य पथ पर मध्‍यप्रदेश की झांकी भी दर्शनीय रही। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्‍स पर ट्वीट करते हुए कहा कि 77 वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्‍ली के कर्तव्‍य पथ पर लोकमाता देवी अहिल्‍याबाई होल्‍कर को समर्पित मध्‍यप्रदेश की भव्‍य झांकी ने राष्‍ट्र को गौरव से भर दिया। यह झांकी मातृशक्ति, सनातन परंपरा और विकसित भारत के संकल्‍प का सशक्‍त उद्घोष है।

जबलपुर में मंत्री संपतिया उइके ने फहराया झंडा

जबलपुर में पुलिस परेड ग्राउंड पर लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्‍यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्‍य सरकार महत्‍वपूर्ण प्रयास कर रही है। पहले चरण में इंदौर और भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाया जा रहा है दूसरे चरण में जबलपुर और ग्‍वालियर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनेंगे। मप्र में एक साल के अंदर दो प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई है।

Back to top button