
नई दिल्ली। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को ऐतिहासिक क्षण था जब यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। 27 जनवरी को भारत और यूरोपियन यूनियन के 27 देशों के बीच एफटीए हुआ।
इससे निवेश बढ़ेगा। यह ऐतिहासिक समझौता- हमारे किसानों, हमारे छोटे उद्योगों की यूरोपियन मार्केट तक पहुँच आसान बनाएगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा, और हमारे सर्विसेज़ sectors के बीच सहयोग को और प्रबल करेगा। इतना ही नहीं, यह FTA, भारत और European Union के बीच इनवेस्टमेंट को बूस्ट करेगा, नई इनोवेशन partnerships बनाएगा। और वैश्विक स्तर पर सप्लाइ चेन को मजबूत करेगा। यानी यह सिर्फ ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है। यह साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट है।

ऐतिहासिक अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि अपने दो करीबी मित्रों, प्रेसीडेंट कोस्टा और प्रेसीडेंट फॉन डेर लायन का इस अभूतपूर्व भारत यात्रा में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कोस्टा जी अपनी सरल जीवनशैली और सामाज के प्रति प्रेम के आधार पर “लिस्बन के गांधी” के नाम से जाने जाते हैं। और उर्सुला जी जर्मनी की पहली महिला रक्षा मंत्री ही नहीं, यूरोपियन यूनियन कमीशन की भी पहली महिला प्रेसिडेंट बनकर पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा है।
कल एक ऐतिहासिक क्षण था, जब पहली बार European Union के leaders, भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आज, एक और ऐतिहासिक अवसर है, जब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियाँ अपने संबंधों में एक निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं।
साझेदारी नई ऊंचाइयों पर
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और European Union के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक synergy, और मजबूत people-to-people ties के आधार पर हमारी साझेदारी नई ऊँचाइयों तक पहुंच रही है। आज हमारे बीच 180 बिलियन euro का ट्रेड है। आठ लाख से अधिक भारतीय, European Union के देशों में रह रहे हैं और सक्रिय योगदान दे रहे हैं। हमने strategic technologies से लेकर क्लीन एनर्जी, डिजिटल गवर्नन्स से लेकर डेवलपमेंट partnerships, हर क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन्ही उपलब्धियों के आधार पर, आज की समिट में हमने समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने वाले कई निर्णय लिए है।
इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ेगा
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग किसी भी स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप की नीव होती है। और, आज हम इसे Security & Defence Partnership के जरिए औपचारिक रूप दे रहे हैं। इससे काउन्टर-टेररिज़म, मैरीटाइम, और साइबर सिक्युरिटी में हमारी साझेदारी और गहरी होगी। यह rules-based international order के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी बल देगा। इंडो–पैसिफिक क्षेत्र में हमारे सहयोग का दायरा बढ़ेगा। और इसके साथ, हमारी डिफेंस कंपनियाँ co-development और co-production के नए अवसर साकार करेंगी।
यूरोपियन आयोग की उपाध्यक्ष और अध्यक्ष ने ये कहा
यूरोप समझौते को निभाता है
यूरोपियन आयोग की उपाध्यक्ष् काजा कालास ने कहा कि यूरोप समझौते करने में समय लेता है लेकिन जब समझौता हो जाता है तो उसे निभाता है।
खुलेगा लीगत गेटवे कार्यालय
यूरोपियन आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने कहा कि भारतीय युवा जो यूरोप में पढ़ना चाहते हैं, वे प्रोफेशनल्स जो यहां काम करना चाहते हैं उनको यूरोप जाने से संबंधित सारी कानूनी जानकारी और सलाह देने के लिए भारत में लीगल गेटवे ऑफिस खुलेगा।