
नई दिल्ली़। चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव की तारीखें घोषित की। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयोग ने पत्रकारवार्ता में चुनाव के तारीख की घोषणा की।
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। इनमें 38 सीट एससी के लिए व 2 सीट एससी के लिए आरक्षित है। कुल 40 सीट आरक्षित हैं। बिहार में कुल मतदाता 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 14 लाख वोटर फर्स्ट टाइम वोटर हैं। इसके अलावा 100 साल से अधिक उम्र के 14 हजार मतदाता हैं। 4 लाख सीनियर सिटीजन मतदाता हैं। बूथ में लंबी लाइन न लगे इसलिए यहां 1200 मतदाता की संख्या तय की गई है। पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। बिहार में 22 साल बाद एसआइआर के माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है। बिहार ने देश को राह दिखाई है।
मतदान के दौरान मतदाता अपना मोबाइल पोलिंग स्टेशन के बाहर जमा करा सकते हैं। मतदाताओं को दी जाने वाली इंफरमेशन स्लिप में पोलिंग स्टेशन का नाम और नंबर बड़े में लिखा होगा। 100 मीटर की दूरी पर बूथ लगाए जाएंगे। प्रत्याशियों की फोटो कलर में होगी। सीईसी ने कहा कि 40 एप बनाए गए हैं लेकिन इन सभी को मदर ऑफ ईसी, ecinet में शामिल किया गया है। इसके माध्यम से मतदाता बीएलओ से भी बात कर सकेंगे। बिहार के चुनाव में साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी तैनात होंगे।