वित्तीय अनियमितता पर जबलपुर सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा निलंबित

जबलपुर। वित्‍तीय अनियमितता पर सीएचएचओ व रीजनल डायरेक्‍टर डॉ संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला जिला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में करोड़ों के घोटाले का है। इस मामले में लोक स्‍वास्‍थ्‍य व चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने आदेश निलंबन का आदेश जारी किया। डॉ मिश्रा को दो पद से हटाया गया है, वे प्रभारी सीएमएचओ के साथ ही सह क्षेत्रीय संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भी थे। निलंबन के दौरान मुख्‍यालय कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं भोपाल संभाग रहेगा।

ये था मामला

सीएमएचओ कार्यालय में साइनेज निर्माण और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सामग्री के नाम पर फर्जी देयक लगाकर भुगतान की शिकायत प्राप्‍त होने पर कलेक्‍टर जबलपुर ने जांच कराई। जांच में 12 फर्जी देयकों के जरिए भोपाल की प्राइवेट कंपनी को 93 लाख 4 हजार का भुगतान देना पाया गया। जबकि जिसका भुगतान किया गया वह सामग्री भौतिक रूप से कार्यालय व स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों तक पहुंची ही नहीं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इसके पहले स्‍टोरकीपर फर्मासिस्‍ट को निलंबित किया गया था। जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदित्‍य तिवारी और फार्मासिस्‍ट जवाहर लोधी को सीएमएचओ कार्यालय से हटाकर जांच पूरी होने तक सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सिहोरा भेजा गया है।

Back to top button