
जबलपुर। ओ माय फ्रेंड गणेशा रहना साथ हमेशा, देवा हो देवा, जय गणेश जय गणेश देवा, माय भवानी जय भवानी, गणपति चा झेंडा चौरंगी च्या रंगा, घालीन लोटागंण करोमि रक्षात समर्पयमि सहित अनेक मराठी और हिंदी के सुरीले गीतों पर बच्चों ने बप्पा की भक्ति और आनंद को नृत्य और गायन के माध्यम से व्यक्त किया।

चिराग जाधव, स्नेहा जाधव, अद्विका जाधव, कार्तिक जाधव, नैतिक काळे, गर्वित जामठे, नुपूर काकडे, अजिंक्य काकडे, आराध्या काकडे, नैनश्री चौधरी, नव्या खोंसे और सावी शिंदे ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बच्चों ने लावणी, गोंदल और भक्ति नृत्यों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मीमक्री से गूंजा हॉल
पीयूष गायकवाड़ ने अपनी बेहतरीन मीमक्री से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को और भी जीवंत और मनोरंजक बना दिया।

अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह
इस अवसर पर अतिथि नलिन कांत बाजपेई और पार्षद प्रतिभा भापकर उपस्थित रहे।
सामाजिक जनों की रही बड़ी भागीदारी
सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रतिभा जाधव, श्यामा ताई सोनोने, माया सोनोने, शोभा शिंदे, प्रतिभा सोनोने, शैला ताई झिंगे, रंजना सोनोने, दीपाली साळुंके, स्मिता वाघ, शोभा काकडे, वीणा मांडले, अर्चना सोनोने, प्रतिभा काकडे, संध्या सोनोने, प्रतिभा साळुंके, सुशील जाधव, संतोष सोनोने, शिवाजी राव ढवले, दिलीप झिंगे, विजय काकडे, सुनील दत्त सोनोने, नीलम सपकाळ, डॉ. प्रदीप झिंगे, योगेश काकडे, राजा सोनोने, पुष्कर हाके, संजय सोनोने, सौमित्र शिंदे, शरद गुड्डू सोनोने, हेमंत हाके और राजू सपकाल आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।