नीतीश कुमार ने 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पटना। नीतीश कुमार ने 10 वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ ही 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। बिहार में सम्राट चौधरी व विजय सिन्‍हा ने डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली। दोनों दूसरी बार‍ डिप्‍टी सीएम बने। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा व अन्‍य उपस्थित थे।

कैबिनेट में जाति समीकरण और प्रतिनिधित्व

कैबिनेट में जाति समीकरण का समन्‍वय बनाया गया है। एनडीए सरकार में 8 ओबीसी व 5 दलित समाज से मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में 11 प्रदेश के मुख्‍यमंत्री उपस्थित थे।

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे कुर्मी समाज से आते हैं। पहली बार 2000 में सीएम बने। वे बिहार के 10 वीं बार मुख्‍यमंत्री बने।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी 1990 में पहली बार राजनीति में आए। वे कोहरी समाज से आते हैं। राबड़ी और मांझी सरकार में मंत्री थे। वे एनडीए सरकार में दूसरी बार डिप्‍टी सीएम बने हैं।

विजय सिन्‍हा 1990 के दशक में एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की। वे भूमिहार जाति से आते हैं। वे दूसरी बार डिप्‍टी सीएम बने हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

एनडीए सरकार में जेडीयू से विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पाडेंय, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, लेशी सिंह, संतोष सुमन, मदन सहनी, रमा निषाद, सुनील कुमार, सुरेंद्र मेहता, जमा खान, संजय टाइगर, नारायण प्रसाद, लखेंद्र पासवान, प्रमोद चंद्रवंशी, संजय सिंह, दीपक प्रकाश ने शपथ ली।